देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में 214 दिनों बाद संक्रमण के नए मामले एक लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस के एक दिन में आने वाले मामले, 214 दिनों बाद एक लाख से अधिक दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 3,52,26,386 हो गयी है। इनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ओमीक्रोन स्वरूप के 3,007 मामले भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, सात जनवरी देश में कोरोना वायरस के एक दिन में आने वाले मामले, 214 दिनों बाद एक लाख से अधिक दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 3,52,26,386 हो गयी है। इनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ओमीक्रोन स्वरूप के 3,007 मामले भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक आए ओमीक्रोन के कुल मामलों में से 1,199 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए।

देश में एक दिन में इस महामारी के 1,17,100 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गयी जो करीब 120 दिनों में सबसे अधिक है। एक दिन में 302 मरीजों के जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गयी है। देश में पिछले साल सात जून को एक लाख से अधिक मामले आए थे और तब कुल 1,00,636 मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.57 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 85,962 की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 7.74 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी अभियान के तहत अभी तक 149.66 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 302 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 221 की केरल में और 19 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। इस महामारी से अभी तक 4,83,178 लोग जान गंवा चुके हैं, जिनमें से 1,41,594 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 49,116 की केरल में, 38,358 की कर्नाटक में, 36,825 की तमिलनाडु में, 25,127 की दिल्ली में, 22,917 की उत्तर प्रदेश में और 19,846 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\