देश की खबरें | कोविड-19 : देश में 134 दिन बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है।

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10,300 हो गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है।

अबतक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\