देश की खबरें | कोविड-19: भारत में करीब 15 करोड़ नमूनों की जांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 के प्रतिदिन औसत 10 लाख से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि नए संक्रमितों की कुल संख्या का स्तर कम बना हुआ है और इनमें कमी भी आ रही है। उसने बताया कि भारत में लगभग 15 करोड़ नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 के प्रतिदिन औसत 10 लाख से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि नए संक्रमितों की कुल संख्या का स्तर कम बना हुआ है और इनमें कमी भी आ रही है। उसने बताया कि भारत में लगभग 15 करोड़ नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | केरल में घर में घुसा मगरमच्छ, तीन घंटे की मशक्कत के पकड़ा गया.

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की पुष्टि की राष्ट्रीय दर 6.50 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमण के प्रतिदिन पुष्ट मामलों की दर 3.14 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा कि बहुत अधिक संख्या में जांच होने से संक्रमण की दर कम हुई है।

इसमें बताया गया कि 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के पुष्ट मामलों की साप्ताहिक दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: नए संसद भवन शिलान्यास कार्यक्रम से पहले केसीआर ने पीएम को दी बधाई.

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,78,909 है जो कुल मामलों का 3.89 फीसदी है।

प्रतिदिन संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों से अधिक है।

भारत में कोविड-19 के मामले बुधवार को 97.35 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 92 लाख से अधिक लोगों के ठीक होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.66 प्रतिशत हो गई ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 32,080 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,35,850 हो गए। वहीं, 402 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,360 हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे में 36,635 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 92,15,581 लोगों के ठीक होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 94.66 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार तीन दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार आठ दिसम्बर तक 14,98,36,767 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,22,712 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि देश की जांच क्षमता बढ़ गई है तथा यह 15 लाख परीक्षण प्रतिदिन है।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक कुल परीक्षण हुए जो दो करोड़ से अधिक है। बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं जहां कुल जांच एक करोड़ से भी अधिक हुईं।

संक्रमण मुक्त हुए लोगों में से 76.37 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। वहीं संक्रमण के 75.11 नए मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 6,365 लोग संक्रमणमुक्त हुए। 24 घंटे के भीतर केरल में कुल 4,735 लोग और दिल्ली में कुल 3,307 लोग रोग से उबरे।

संक्रमण के सर्वाधिक नए 5,032 मामले केरल में सामने आए, महाराष्ट्र में 4,026 मामले सामने आए।

कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या में से 76.37 प्रतिशत मृतक दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 402 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 57, महाराष्ट्र के 53, पश्चिम बंगाल के 49, केरल के 31, पंजाब के 30, उत्तर प्रदेश के 23 और राजस्थान के 20 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी महाराष्ट्र में कुल 47,827, कर्नाटक में 11,880, तमिलनाडु में 11,822, दिल्ली में 9,763, पश्चिम बंगाल में 8,820, उत्तर प्रदेश के 7,967, आंध्र प्रदेश के 7,042 और पंजाब के 4,964 लोग थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट