देश की खबरें | कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज, 3,645 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।

लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 17,68,190 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 1,035 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 368, छत्तीसगढ़ में 279, उत्तर प्रदेश में 265, कर्नाटक में 229, गुजरात में 174, झारखंड में 149, पंजाब में 142, राजस्थान में 120, उत्तराखंड में 108 और मध्य प्रदेश में 105 लोगों की मौत हो गई।

देश में अबतक हुई कुल 2,04,832 मौत में से 67,124 महाराष्ट्र में, 15,337 दिल्ली में, 15,036 लोगों की कर्नाटक में, 13,826 की तमिलनाडु में, 11,934 उत्तर प्रदेश में, 11,159 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 8,772 की पंजाब में, 8,061 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज