देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में दो दिनों में 30 और मरीजों की मौत, 1,054 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में पिछले दो दिनों में कोविड-19 संक्रमण से 30 और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,458 हो गई। वहीं कोविड-19 के 1,054 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,658 हो गई। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग के एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 नवम्बर पंजाब में पिछले दो दिनों में कोविड-19 संक्रमण से 30 और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,458 हो गई। वहीं कोविड-19 के 1,054 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,658 हो गई। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग के एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को आठ व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 22 व्यक्तियों की मौत रविवार को हुई।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन इतनी रैलियां नहीं हुई: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी कोविड-19 के 5,769 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण से ठीक होने के बाद 1,025 मरीजों को छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,431 हो गई।

यह भी पढ़े | असम में 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

बुलेटिन में कहा गया है कि 18 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर जबकि 140 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी तक जांच के लिए 28,68,278 नमूने लिये गए हैं।

. अमित अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट