देश की खबरें | कोविड-19: देश में 2,26,770 लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या 6,348 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई।

जियो

नयी दिल्ली, पांच जून देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

यह भी पढ़े | 5 जून आज का इतिहास: सेना ने स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों के सफाए के लिए चलाया अभियान, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: मीरा रोड इलाके में एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो व्यक्तियों का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार सुबह से अब तक 273 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 महाराष्ट्र से है। दिल्ली के 44, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 16, तमिलनाडु के 12, पश्चिम बंगाल के 10, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में छह-छह, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में चार-चार, आंध्र प्रदेश और केरल में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में इस खतरनाक वायरस से 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,710 मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 1,155, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71 मौतें हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में सात, झारखंड में छह लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के पीडि़त थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\