देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 204 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए और इससे तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 6,245 हो गई और मृतकों का आंकड़ा 72 हो गया।

जियो

बेंगलुरू, 11 जून कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए और इससे तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 6,245 हो गई और मृतकों का आंकड़ा 72 हो गया।

आज स्वास्थ्य लाभ के बाद 114 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।

यह भी पढ़े | शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क पर पड़ी लाश को कूड़ा गाड़ी से उठाया गया, 3 पुलिस वाले सहित 4 निगमकर्मी सस्पेंड.

राज्य में नए 204 मामलों में से 157 ऐसे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से आए हैं और इनमें से ज्यादातर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि 11 जून को संक्रमितों की संख्या 6,245 है जिनमें से 72 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2,976 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए, 152 लोगों की मौत : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कुल 3,195 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें से कोरोना वायरस के लिए तय अस्पतलों में 3,185 मरीज पृथक रह रहे हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं 10 मरीज आईसीयू में हैं।

मृतकों में बेंगलुरु अर्बन के रहने वाला 35 वर्षीय एक व्यक्ति है। उसे इंफ्लुएंजा जैसी दिक्कत के बाद सात जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 10 जून को उसकी मौत हो गई। उसे यकृत संबंधी बीमारी भी थी।

इसके अलावा बेंगलुरु अर्बन क्षेत्र के ही 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत इंफ्लुएंजा जैसी दिक्कत की वजह से हो गई। वह मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का भी मरीज था। उसे नौ जून को भर्ती किया गया था और 11 जून को उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा रायचुरू की 28 वर्षीय एक महिला की भी मौत आठ जून को हो गई। उसने बीदर जिला गई थी। उसे 30 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था और आठ जून को उसकी मौत हो गई।

उडुपी जिले में संक्रमण के सबस ज्यादा 969 मामले हैं। इसके बाद कलबर्गी में 796 और यादगीर में 735 मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी