कोविड-19: बंगाल में 10 और लोगों की मौत, संक्रमण के 84 नये मामले

विभाग ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपाचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,407 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम 84 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जमात

कोलकाता, 15 मई पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 153 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपाचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,407 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम 84 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,461 हो गये हैं।

पिछले 24 घंटे में जिन 10 मरीजों की मौत हुई है उनमें से पांच लोग कोलकाता से, तीन पड़ोसी उत्तर 24 परगना से और दो हावड़ा से हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम से 61 और लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

बंगाल में अब तक 829 लोग उपचार के बाद संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\