देश की खबरें | कोटा पुलिस ने कोचिंग ले रहे छात्रों के बीच आत्महत्या को रोकने के लिए मेटा से करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा पुलिस ने मेटा के सोशल मीडिया मंचों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित चीजें देखने वाले छात्रों की पहचान के लिए कंपनी के साथ करार किया है, ताकि समय रहते हस्तक्षेप किया जा सके।

कोटा (राजस्थान), 28 मई कोटा पुलिस ने मेटा के सोशल मीडिया मंचों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित चीजें देखने वाले छात्रों की पहचान के लिए कंपनी के साथ करार किया है, ताकि समय रहते हस्तक्षेप किया जा सके।

पुलिस का दावा है कि एक सप्ताह पहले हुए करार के बाद से उसने कोटा में झुंझुनू के एक छात्र को आत्महत्या करने से रोक दिया। देश भर से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं।

कोटा में इस साल नौ छात्रों ने आत्महत्या की है। सबसे हालिया मामला 30 अप्रैल को सामने आया। साल 2023 में, शहर में कोचिंग ले रहे छात्रों की आत्महत्या के 26 मामले दर्ज किए गए, जो अब तक सबसे अधिक है।

हालांकि, करार के तहत मेटा न केवल शहर, बल्कि पूरे राजस्थान के साथ ऐसी जानकारी साझा करेगा।

मेटा से मिली जानकारी पर काम करने के लिए शहर के अभय कमांड सेंटर में आठ-आठ घंटे की पाली में 24 घंटे काम करने वाली एक टीम तैनात की गई है। यह टीम संबंधित इलाके की पुलिस को सूचना देगी, ताकि वह समय पर हस्तक्षेप कर सके।

कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने कहा कि उन्होंने यह महसूस करने के बाद इस सहयोग के लिए मेटा से संपर्क किया कि कुछ आत्महत्या के मामलों में, छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी और आत्मघाती विचार व्यक्त किए थे और समय पर हस्तक्षेप से इन दुखद घटनाओं को रोके जाने की संभावना थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू