देश की खबरें | छठ पूजा के दौरान पटाखे चलाने से कोलकाता की वायु गुणवत्ता खराब हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छठ पूजा के दौरान आतिशबाजी के चलते सोमवार को सुबह कोलकाता की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 20 नवंबर छठ पूजा के दौरान आतिशबाजी के चलते सोमवार को सुबह कोलकाता की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सर्दियों की शुरुआत के साथ हवा में ठंडक के कारण कोहरा छा गया, जिससे सूक्ष्म कणों का प्रसार नहीं हो पा रहा। उन्होंने बताया कि शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर एक बजे 128 था।

ढाकुरिया में एक्यूआई 151, फोर्ट विलियम में 170, यादवपुर में 107, रवीन्द्र सरोवर क्षेत्र में 124 और विक्टोरिया मेमोरियल क्षेत्र में 162 था।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक शहर का एक्यूआई 85 से 110 के बीच रहा।

पर्यावरण विज्ञानी सोमेंद्र मोहन घोष ने कहा कि रवीन्द्र सरोवर क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक नहीं थी क्योंकि वहां छठ पूजा आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया, लेकिन बालीगंज, यादवपुर, पातुली, नारकेलडांगा, बाबूघाट और प्रिंसेप घाट में अंधाधुंध पटाखे फोड़े जाने से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘रविवार दोपहर से काफी आतिशबाजी हुई और सोमवार की सुबह यह अपने चरम पर पहुंच गई। इससे स्थिति बिगड़ गई, जो सूचकांक में दिखी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\