Virat Kohli Is Growing in Confidence: विराट कोहली हर मैच में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, उनका पावरगेम लौट रहा है- मांजरेकर

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे धीरे लौट रहा है और टी20 विश्व कप से पहले वह चिर परिचित लय में आ रहे हैं ।

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे धीरे लौट रहा है और टी20 विश्व कप से पहले वह चिर परिचित लय में आ रहे हैं. कोहली ने करीब तीन साल तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद एक महीने का ब्रेक लिया था. वह एशिया कप में फॉर्म में लौटे और भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाये. इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें: विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक- अजय जडेजा

मांजरेकर ने स्पोटर्स 18 के ‘स्पोटर्स ओवर द टॉप’ शो पर कहा ,‘‘ एशिया कप के हर मैच से उन्होंने रन बनाये और सिर्फ रन ही नहीं बनाये बल्कि प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है. मुझे लगता है कि पावरगेम लौट आया है. उसका अपने पावरगेम पर भरोसा लौट रहा है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय था जब उसके रन बन रहे थे लेकिन पावरगेम नहीं लौट रहा था । अब वह लौट रहा है .’’

उन्होंने कहा कि वह अच्छे चौके छक्के लगा रहे हैं जो अच्छा संकेत है.

मांजरेकर ने कहा ,‘‘ वह अच्छी गेंदों पर चौके छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है. यह ऐसा खिलाड़ी है जिसका आत्मविश्वास जबर्दस्त है और इसी से वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आया है लेकिन लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे जिससे उसका आत्मविश्वास हिल गया था.’’

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए. मांजरेकर का मानना है कि भुवनेश्वर पर अतिरिक्त बोझ था.

उन्होंने कहा ,‘‘ भुवनेश्वर कुमार पर जरूरत से ज्यादा बोझ है और वह काफी क्रिकेट खेल रहा है  उसने सारे मैच खेले और इस श्रृंखला में भी उसे ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद वह तरोताजा होकर खेलता है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर्षल पटेल की अपनी सीमायें हैं. भारत को तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिये और विकल्प आजमाने चाहिये । मोहम्मद शमी भी एक विकल्प है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\