खेल की खबरें | कोहली की आक्रामकता उनकी टीम को जरूरी जज्बा देती है: कुंबले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता से हैरान हैं और उनका मानना है कि मैदान पर उनकी आक्रामकता, वह जिस भी टी20 टीम के लिए खेलते हैं, उसे जरूरी जज्बा देती है।

बेंगलुरू, 12 मार्च पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता से हैरान हैं और उनका मानना है कि मैदान पर उनकी आक्रामकता, वह जिस भी टी20 टीम के लिए खेलते हैं, उसे जरूरी जज्बा देती है।

कुंबले इसे कोहली की सबसे बड़ी विरासत मानते हैं जो आईपीएल के सभी 16 सत्र में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

कुंबले ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मैं इसे प्रदर्शन में निरंतरता कहूंगा। जब मैं आरसीबी का हिस्सा था तो मैंने उसे आरसीबी में देखा था जहां अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद उसने अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उसकी फिटनेस, वह जिस तरह क्रिकेट खेलना चाहता है उस तरीके और सफेद गेंद के क्रिकेट में उसके प्रदर्शन में बदलाव आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में हम उसकी महानता के बारे में जानते हैं। टी20 में भारत के लिए उसके प्रदर्शन की निरंतरता शानदार है। वह जिस तरह की आक्रामकता और रवैया मैदान में लेकर आता है उससे टीम को जज्बा हासिल करने में मदद मिलती है।’’

इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कोहली को आधुनिक युग के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक करार दिया।

आरसीबी के कोच के रूप में कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले माइक हेसन ने बताया कि मैदान के बाद वह काफी धैर्यवान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने मैदान पर उसके बारे में बात की लेकिन वह मैदान के बाहर बहुत शांत है। जब युवा खिलाड़ी टीम में आता है या कोई विदेशी खिलाड़ी वह उन्हें जानने में समय बिताता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट