Asia Cup 2023, IND vs PAK: विराट कोहली को आउट करने के लिए पाकिस्तान ने बनाया खास प्लान, स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने खोला राज

शादाब ने उस पारी को याद करते हुए कहा,‘‘ विराट कोहली जिस तरह के बल्लेबाज हैं और उन्होंने हमारे खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है, यहां तक कि टी20 विश्वकप के आखिरी मैच में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज उस तरह की परिस्थिति में हमारे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐसी पारी खेल पाता.’’

पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

पालेकल: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने विराट कोहली को विश्वस्तरीय खिलाड़ी करार दिया और कहा कि वह जानते हैं कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के लिए किस तरह की रणनीति की जरूरत पड़ती है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को मुकाबला होगा और इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज कोहली की चुनौती से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

शादाब ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘ वह (कोहली) निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय खिलाड़ी है. आपको उनका सामना करने के लिए काफी रणनीति बनानी होगी.’’ कोहली ने पिछले साल मेलबर्न में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाई थी. Asia Cup 2023: विराट कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहा, उनका सामना करने के लिए आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है

शादाब ने उस पारी को याद करते हुए कहा,‘‘ विराट कोहली जिस तरह के बल्लेबाज हैं और उन्होंने हमारे खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है, यहां तक कि टी20 विश्वकप के आखिरी मैच में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज उस तरह की परिस्थिति में हमारे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐसी पारी खेल पाता.’’

उन्होंने कहा,‘‘ और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किसी भी चरण में और किसी भी समय ऐसी पारी खेल सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव खेल कोहली शादाब जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच कल खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू