खेल की खबरें | कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं ।

दुबई, 10 दिसंबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं ।

कोहली ने दूसरे और तीसरे वनडे में 89 और 63 रन बनाये । उनके रैंकिंग में 870 अंक हैं ।

यह भी पढ़े | ICC Men’s ODI Rankings 2020: लेटेस्ट आईसीसी वनडे रैंकिग में एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर को हुआ फायदा, जसप्रीत बुमराह को हुआ नुकसान.

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर रोहित शर्मा (842) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं । पाकिस्तान के बाबर आजम उनसे पांच अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं ।

विश्व कप 2019 के बाद पहला वनडे खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में 90 और तीसरे में नाबाद 92 रन बनाये थे । वह पहली बार 553 अंक लेकर शीर्ष 50 बल्लेबाजों में 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।

यह भी पढ़े | BBL 2020–21: बीबीएल में अंपायरों के ड्रेस पर किए जा रहे हैं विज्ञापन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को होगा करोड़ों का फायदा.

आस्ट्रेलियाई टीम में से कप्तान आरोन फिंच कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 791 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं । पहले दो मैचों में शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ 2018 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में आकर 15वें स्थान पर हैं ।

ग्लेन मैक्सवेल फरवरी 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे हैं और 20वें स्थान पर हैं ।

गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह 700 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं । न्यूजीलैंडके ट्रेंट बोल्ट722 अंक लेकर शीर्ष पर और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान दूसरे स्थान पर हैं । एडम जाम्पा पहली बार 14वें स्थान पर पहुंचे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\