IND vs WI 2nd Test 2023: विराट कोहली ने खुद पर अंकुश लगाकर बेहतरीन पारी खेली, क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने की तारीफ

भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने कहा कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने आक्रामक तेवरों पर रोक लगाकर धैर्य बनाए रखने का शानदार नमूना पेश किया, जिससे वह अपना 29वां टेस्ट शतक लगाने में सफल रहे.

विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जुलाई: भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने कहा कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने आक्रामक तेवरों पर रोक लगाकर धैर्य बनाए रखने का शानदार नमूना पेश किया, जिससे वह अपना 29वां टेस्ट शतक लगाने में सफल रहे. कोहली ने शुक्रवार को 121 रन की पारी खेली जो पिछले 5 वर्षों में विदेशी धरती पर उनका पहला टेस्ट शतक है. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए. यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd Test 2023: विराट कोहली के युवा फैन ने दूसरे टेस्ट में 29वें टेस्ट शतक से पहले 'गुड लक चार्म' देने का किया खुलासा, देखें वीडियो

कोहली ने इस दौरान सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतक की बराबरी की. दिलीप ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ सबसे अच्छी बात यह थी कि यह उनका 500वां मैच था। यह विशेष अवसर था और उन्होंने पिछले मैच की अपनी फॉर्म को बरकरार रखा. अगर आप उनकी पारी पर गौर करो तो उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाया जैसा कि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में किया था.’’

उन्होंने कहा,‘‘ कोहली ने अपनी पारी को बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया और इस विकेट पर जरूरी धैर्य दिखाया. कुछ मौके ऐसे भी आए जब वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने इन गेंदों को पूरा सम्मान दिया. कुल मिलाकर उन्होंने जिस तरह से अपनी पारी आगे बढ़ाई वह शानदार था.’’

कोहली की फिटनेस के बारे में दिलीप ने कहा,‘‘ जब फिटनेस को लेकर बात होती है तो वह वहां पहुंचने वाले पहले व्यक्ति होते हैं. वह शानदार क्षेत्र रक्षक हैं और इसका श्रेय उनकी अनुशासित जीवन शैली को जाता है.’’ भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतक लगाए जिसे दिलीप ने टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत बताया.

उन्होंने कहा,‘‘ जब अश्विन और जडेजा की बात आती है तो हर कोई उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में जानता है। लेकिन हाल में विशेषकर जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी में बहुत सुधार किया है जिससे कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है. यह भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है.’’ दिलीप ने कहा,‘‘ अश्विन भी बल्लेबाजी करते हुए धैर्य से काम लेता है। इन दोनों की मौजूदगी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलती है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड