खेल की खबरें | कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: वार्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान स्पिनर शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उन्होंने मौजूदा टीम में आत्मविश्वास भर दिया है और उम्मीद जताई कि भारतीय कप्तान लंबे समय तक खेलता रहेगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है।

मेलबर्न, आठ सितंबर महान स्पिनर शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उन्होंने मौजूदा टीम में आत्मविश्वास भर दिया है और उम्मीद जताई कि भारतीय कप्तान लंबे समय तक खेलता रहेगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है।

भारत ने ओवल में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

वार्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वे उसकी ओर देखते हैं। उसे सभी खिलाड़ियों का सम्मान हासिल है। वे उसका समर्थन करते हैं और वे उसके लिए खेलते हैं। कप्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम उसके लिए खेले। मुझे लगता है कि विराट जिस तरह स्वयं को पेश करता है उसके लिए हम सभी को उसे ‘शुक्रिया विराट’ कहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने जिस तरह टीम की अगुआई की, उसने उनमें आत्मविश्वास भरा, आत्मविश्वास खेल का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो आप सफल नहीं हो पाओगे, फिर आप चाहे कितनी भी अच्छी टीम क्यों ना हो।’’

वार्न ने कहा, ‘‘कोहली ने अपनी टीम में आत्मविश्वास भरा और यह देखना शानदार रहा। जब तक हमारे पास विराट है टेस्ट क्रिकेट कामयाब रहेगा। निवेदन है कि लंबे समय तक खेलते रहो।’’

कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। भारत ने उनके नेतृत्व में 65 मैचों में से 38 में जीत दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट