खेल की खबरें | कोहली आईसीसी रैंकिग में शीर्ष पर काबिज स्मिथ के करीब पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली लेकिन कप्तान विराट कोहली एडीलेड में पहली पारी के दौरान 74 रन की पारी के दम पर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गये हैं।

दुबई, 20 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली लेकिन कप्तान विराट कोहली एडीलेड में पहली पारी के दौरान 74 रन की पारी के दम पर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गये हैं।

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय कप्तान की अर्धशतकीय पारी से उन्हें दो रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उनके नाम 888 रेटिंग अंक हो गये है। इस टेस्ट की दोनों पारियों में एक-एक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को 10 अंक का नुकसान हुआ जिससे उनके नाम 901 रेटिंग अंक रह गये।

मैच में 46 और छह रन की पारियां खेलने वाले मार्नुस लाबुशेन करियर के सर्वश्रेष्ठ 839 रेंटिंग अंक तक पहुंच गये है। वह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के बार चौथे स्थान पर बने हुए है।

मैन ऑफ द मैच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 73 रन की नाबाद पारी से करियर के सर्वश्रेष्ठ 33वें स्थान (592 रेटिंग अंक) पर पहुंच गये। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 45वां स्थान जो उन्होने 2018 में हासिल किया था। दूसरी पारी में नाबाद 51 रन बनाने वाले जो बर्न्स भी 2016 के बाद पहली बार शीर्ष 50 में जगह बनाने में सफल रहे। वह 48वें पायदान पर है।

कोहली के अलावा भारतीय बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन का असर इस रैंकिंग में भी दिख रहा है। चेतेश्वर पुजारा सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गये जबकि अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर आ गये है।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी 14वें स्थान पर खिसक गये है जबकि हनुमा विहारी शीर्ष 50 से बाहर निकल कर 53वें स्थान पर चले गये हैं।

एडीलेड में चार विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर आर अश्विन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ कर गेंदबाजों की रैंकिंग में नौवें पायदान पर शीर्ष भारतीय बन गये हैं। बुमराह 10वें स्थान पर खिसक गये हैं।

मैच में सात विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बने हुए है। उन्होंने दूसरे स्थान पर काबिज स्टुअर्ट ब्रॉड पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। दूसरी पारी में आठ रन देकर पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड चार स्थानों के सुधार के साथ शीर्ष पांच में पहुंच गये। पांचवें स्थान पर काबिज इस गेंदबाज के नाम 805 रेटिंग अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\