खेल की खबरें | कोहली टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार, पुजारा छठे स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली चौथे स्थान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शनिवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

दुबई, 30 जनवरी विराट कोहली चौथे स्थान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शनिवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

कोहली (862 अंक) और पुजारा (760 अंक) के अलावा टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं।

पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्टार सलामी बल्लेबाज क्रमश: 13वें और 18वें स्थान पर बरकरार हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन (919 अंक) बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद स्टीव स्मिथ (891 अंक) और मार्नस लाबुशेन (878 अंक) की आस्ट्रेलिया की जोड़ी का नंबर आता है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 823 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।

गेंदबाजों में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (760 अंक) और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (757 अंक) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) शीर्ष पर कायम हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (839 अंक) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर (835 अंक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

रविंद्र जडेजा (419 अंक) और अश्विन (281 अंक) आलराउंडरों की सूची में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (427 अंक) आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी