कोहली को शांत रखने के लिये उनसे लड़ने से बचते थे, आईपीएल अनुबंध बचाने के लिये नहीं: पेन

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय कप्तान के बल्ले को शांत रखने की रणनीति थी ना कि आईपीएल अनुबंध को बचाने की योजना जैसा कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दावा किया था।

होबार्ट, नौ अप्रैल टेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम विराट कोहली से किसी भी तरह की लड़ाई से बचने के लिये बिना वजह उन्हें उकसाने से बचती रही है ।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय कप्तान के बल्ले को शांत रखने की रणनीति थी ना कि आईपीएल अनुबंध को बचाने की योजना जैसा कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दावा किया था।

पेन ने क्लार्क के उन दावों को खारिज किया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसा भी दौर था जब वे आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मोटे अनुबंध हासिल करने के लिये कोहली पर दबाव नहीं बनाते थे।

पेन ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मैंने निश्चित रूप से ज्यादा लोगों को विराट के साथ ज्यादा अच्छा व्यवहार करते हुए नहीं देखा था या फिर उन्हें आउट नहीं करने की कोशिश करते हुए नहीं देखा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘ मुझे नहीं पता कि कौन उनके लिये आसानी से गेंदबाजी कर रहा था, हम निश्चित रूप से उसे उकसाकर किसी तरह की लड़ाई नहीं करना चाहते थे क्योंकि हमें लगता था कि ऐसा करने से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। ’’

भारत को अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उसे चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

पेन ने कहा, ‘‘कौन जानता है कि इस श्रृंखला में क्या होगा और हमने डाक्यूमेंट्री में देखा कि उन में से कुछ मैचों के दौरान भी काफी तनाव था। मैं भी निश्चित रूप से खुद को नहीं रोक रहा था लेकिन इस समय आईपीएल मेरे लिये इतना बड़ा नहीं है इसलिये मेरे पास गंवाने के लिये कुछ नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे खिलाड़ी जब आस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट मैच खेलते हैं, वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब वे विराट के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे हों या फिर दौड़ रहे हों तो आईपीएल अनुबंध के बारे में नहीं सोच रहे होंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें