खेल की खबरें | आरसीबी से जुड़ने चेन्नई पहुंचे कोहली, सात दिन पृथकवास में रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गए लेकिन टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन के पृथकवास से गुजरना होगा।

चेन्नई, एक अप्रैल भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गए लेकिन टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन के पृथकवास से गुजरना होगा।

नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी सत्र के लिए आरसीबी की टीम मंगलवार से ही ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रही है।

कोहली की मास्क पहने हुए तस्वीर साझा करते हुए आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘कप्तान विराट कोहली चेन्नई पहुंच चुके हैं।’’

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आरसीबी का सामना नौ अप्रैल को यहां गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स से होगा।

वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के बाद सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए थे।

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले जनवरी के अंत से ही विभिन्न शहरों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा थे। वह चार टेस्ट, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

आरसीबी के एक अन्य अहम सदस्य दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी गुरुवार को आरसीबी के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ गए।

वर्ष 2011 में पहली बार आरसीबी से जुड़ने के बाद से ही डिविलियर्स टीम के अहम सदस्य रहे हैं।

मुख्य कोच साइमन कैटिच भी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के साथ पृथकवास से बाहर आ गए हैं। इस बीच आरसीबी की टीम ने एक और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\