देश की खबरें | केएनएमए ने ढाका कला सम्मेलन के लिए एसएएफ के साथ सहभागिकता की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किरण नादर म्यूज़ियम ऑफ ऑर्ट (केएनएमए) छठे ढाका कला सम्मेलन में एक प्रदर्शनी के लिए समदानी आर्ट फाउंडेशन (एसएएफ) के साथ सहभागिता कर रहा है। इसमें भारतीय और बांग्लादेशी कलाकार भाग लेंगे।
नयी दिल्ली, छह जनवरी किरण नादर म्यूज़ियम ऑफ ऑर्ट (केएनएमए) छठे ढाका कला सम्मेलन में एक प्रदर्शनी के लिए समदानी आर्ट फाउंडेशन (एसएएफ) के साथ सहभागिता कर रहा है। इसमें भारतीय और बांग्लादेशी कलाकार भाग लेंगे।
ढाका कला सम्मेलन तीन फरवरी से बांग्लादेश की राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें 140 से ज्यादा स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार और वास्तुकार हिस्सा लेंगे।
छठे संस्करण का शीर्षक ‘ बोन्ना’ है। इसमें बांग्लादेश की जलवायु थीम पर चर्चा की जाएगी तथा इसने कैसे देश के इतिहास, पहचान और संस्कृति को आकार दिया, इस पर भी बात की जाएगी।
केएनएमए और एसएएफ की प्रदर्शनी “ वेरी स्मॉल फीलिंग्स’ में बांग्लादेश और भारत के समकालीन कलाकारों के बीच व्यापक आदान-प्रदान का प्रदर्शन किया जाएगा।
केएनएमए की प्रमुख किरण नादर ने कहा, “समदानी आर्ट फाउंडेशन के साथ सहभागिता, भारत और उपमहाद्वीप से उभरती और युवा आवाजों के लिए एक मंच प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को आगे बढ़ाती है। यह पहली बार है कि दक्षिण एशिया के दो प्रमुख समकालीन कला संस्थान इतने बड़े पैमाने पर सहभागिता कर रहे हैं।”
यह कला महोत्सव 11 फरवरी को समाप्त होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)