देश की खबरें | नाइट फ्रैंक ने बेंगलुरु में अतिरिक्त 600 किमी बरसाती नालों के निर्माण का प्रस्ताव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक ने बुधवार को बेंगलुरु में बार-बार आने वाली बाढ़ से बचने के लिए बरसाती नालों (एसडब्ल्यूडी) के बुनियादी ढांचे की 600 किलोमीटर से अधिक इजाफा करने की सिफारिश करते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की।

बेंगलुरु, 31 मई प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक ने बुधवार को बेंगलुरु में बार-बार आने वाली बाढ़ से बचने के लिए बरसाती नालों (एसडब्ल्यूडी) के बुनियादी ढांचे की 600 किलोमीटर से अधिक इजाफा करने की सिफारिश करते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की।

कंपनी ने यह भी कहा कि सरकार को एसडब्ल्यूडी अवसंरचना के रिमॉडलिंग और विस्तार पर 2,800 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहिए।

‘बेंगलुरु शहरी बाढ़’ शीर्षक अपनी रिपोर्ट में, नाइट फ्रैंक ने रेखांकित किया कि चूंकि बेंगलुरु देश के आर्थिक विकास के प्रमुख केंद्रों में से एक है, इसलिए शहर के विकास को समायोजित करने के लिए रियल एस्टेट विकास का विस्तार जारी रहेगा।

कंसल्टेंसी कंपनी ने कहा कि लंबी अवधि के अस्तित्व के लिए, रियल एस्टेट के सामंजस्यपूर्ण विकास और बेंगलुरु के पारिस्थितिकी तंत्र को और नुकसान पहुंचाए बिना सहायक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर अधिक जोर देने की जरूरत है।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि शहरी बाढ़ की बार-बार होने वाली घटनाओं से बचने के लिए शासी निकायों को शहर के एसडब्ल्यूडी बुनियादी ढांचे का कायाकल्प और पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है।

पिछले साल सितंबर में, मूसलाधार बारिश के कारण बेंगलुरु के कई हिस्सों में पानी भर गया था और आईटी कंपनियों के साथ-साथ कई आवासीय इलाके कई दिनों तक जलमग्न रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\