देश की खबरें | विवाह समारोह में चाकूबाजी : किशोर की मौत, पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के पिता की भी मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब एक शादी समारोह में दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब एक शादी समारोह में दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई माधोपुर गांव में शुक्रवार की रात बारात आई थी। डीजे डांस के दौरान ही मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने सूरज निषाद (17) को चाकू मार दी, आनन फानन सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी किशोर फरार हो गया। पुलिस ने चाकूबाजी में लिप्त नाबालिग किशोर के पिता को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले जाने लगी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी किशोर के पिता की पुलिस अभिरक्षा में रहस्यमय परिस्थिति में उनकी मौत हो गयी।
मृतक के परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया लेकिन तहसीलदार व सीओ के समझाने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक की चाकू से मारे जाने पर हुई मौत के सिलसिले में आरोपी के पिता को पूछताछ के लिये जब पुलिस लेकर जा रही थी तभी उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)