देश की खबरें | जलपाईगुड़ी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद घुटनों तक पानी भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलपाईपुड़ी का बड़ा हिस्सा मूसलाधार बारिश की वजह से प्रभावित है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप हिमालय जिलों में और बारिश होने का बुधवार को अनुमान जताया।

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 29 जून जलपाईपुड़ी का बड़ा हिस्सा मूसलाधार बारिश की वजह से प्रभावित है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप हिमालय जिलों में और बारिश होने का बुधवार को अनुमान जताया।

पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा की वजह से कोरोला, तीस्ता, डायना, जलढाका और मानसाई नदियां उफान पर हैं।

जलपाईगुड़ी शहर के कई इलाकों में घुटनों तक या उससे ऊपर तक पानी भर गया है तथा रात में हुई भारी बारिश के बाद कई और इलाकों में भी पानी भर गया है। बारिश बुधवार को सुबह तक जारी रही जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ है।

स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अपने शिक्षण संस्थान या कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि कई लोगों ने सड़कों के जलमग्न होने और सार्वजनिक परिवहन की कमी के चलते घर पर ही रहना पसंद किया।

मौसम विज्ञान विभाग ने जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में बहुत भारी बारिश तथा दार्जीलिंग, कलिम्पोंग उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे उप हिमालय जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

धूपगुड़ी, मोयनागुड़ी, राजगंज और माल ब्लॉक के कई स्थान भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जल स्तर के कारण जलमग्न हो गए हैं, जिससे कृषि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

विभाग के मुताबिक, बागडोगरा में 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हुई है जहां बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 169 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि जलपाईगुड़ी में 97 मिमी और कूचबिहार में 76 मिमी बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी