खेल की खबरें | पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने नेट में विकेटकीपिंग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केएल राहुल के यहां चल रहे एशिया कप और आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किये जाने के बाद यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि वह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पूरे समय विकेटकीपिंग कर सकते हैं या नहीं।

कोलंबो, आठ सितंबर केएल राहुल के यहां चल रहे एशिया कप और आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किये जाने के बाद यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि वह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पूरे समय विकेटकीपिंग कर सकते हैं या नहीं।

शुक्रवार को राहुल ने अपने आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए नेट में करीब 45 मिनट तक विकेटकीपिंग की।

राहुल एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में मैच की परिस्थितियों जैसे अभ्यास में और यहां नेट पर काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन उनकी विकेटकीपिंग को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

राहुल के नेट पर कड़े विकेटकीपिंग अभ्यास को देखकर भारत के रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ‘सुपर फोर’ मैच के लिए उनके अंतिम एकादश में शामिल किये जाने की संभावना भी बढ़ गयी है।

राहुल ने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल मार्च में चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

राहुल ने प्रेमदासा स्टेडियम में स्टंप पर खड़े रहकर शुरुआत की और दो सहयोगी स्टाफ ने बल्लेबाज और गेंदबाज की भूमिकायें निभायी जो स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग का अभ्यास था।

राहुल को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को लपकने का अभ्यास कराया गया और वह पूरे समय बिना किसी परेशानी के अभ्यास करते रहे।

टीम प्रबंधन को इससे राहुल के चोट से उबरने का संकेत मिल गया होगा।

राहुल ने फिर अपना ध्यान लेग साइड पर गेंद लपकने में लगाया। वह बिना किसी परेशानी के गेंद पकड़ते रहे।

इस ड्रिल के बाद उनकी स्टंपिंग की क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया। बाद में कुलदीप यादव ने बल्लेबाजी और राहुल ने बायें हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग अभ्यास किया।

हालांकि टीम प्रबंधन को उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने पर गहराई से विचार करना होगा।

राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

किशन ने चार मैचों में चार अर्धशतक जड़कर सभी को प्रभावित किया है जिसमें तीन वेस्टइंडीज और एक पाकिस्तान के खिलाफ लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू