KKR vs RCB IPL 2024: केकेआर ने आरसीबी को दिया 223 रन का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने जड़ा पचासा

फिल सॉल्ट की आक्रामक शुरुआत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट पर 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

KKR vs RCB (Photo Credit: IPL/BCCI)

कोलकाता, 21 अप्रैल: फिल सॉल्ट की आक्रामक शुरुआत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट पर 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने IPL में पुरे किए 250 मैच, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

सॉल्ट ने 14 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाये तो वहीं अय्यर ने 36 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया.

आखिरी ओवरों में रमनदीप सिंह ने नौ गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बना कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। आंद्रे रसेल 20 गेंद में 27 रन पर नाबाद रहे.

आरसीबी के लिए यश दयाल और कैमरून ग्रीन ने दो-दो विकेट चटकाये। दयाल ने अपने चार ओवर में 56 रन लुटाये जबकि ग्रीन ने 35 रन खर्च किये. मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक सफलता मिली जबकि कर्ण शर्मा चार ओवर में 33 रन के साथ टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सॉल्ट और सुनील नारायण (10) ने एक बार फिर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए चार ओवर में 55 रन जोड़ दिये. इस दौरान सॉल्ट ज्यादा आक्रामक दिखे. उन्होंने पहले ओवर में सिराज का छक्के से स्वागत करने के बाद चौथे ओवर में फर्ग्यूसन के खिलाफ दो छक्के और चार चौके की मदद से 28 रन बटोरे.

सिराज ने पांचवें ओवर में हालांकि उनकी आतिशी पारी को खत्म कर टीम को बड़ी सफलता दिलायी. अगले ओवर में नारायण दयाल की गेंद को हवा में लहराकर विराट कोहली को कैच दे बैठे. वेंकटेश अय्यर ने क्रीज पर आते ही दो चौके जड़े लेकिन दयाल ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर ओवर में दूसरी सफलता दर्ज की.

पावर प्ले के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा पर चौके के साथ हाथ खोला तो वहीं नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये ग्रीन की शॉट गेंद को वेंकटेश लांग लेग की दिशा में खड़े महिपाल लोमरोर के हाथों में खेल गये.

इसी ओवर में रिंकू सिंह के चौके से केकेआर ने रनों का शतक पूरा किया. श्रेयस के साथ कुछ ओवरों तक संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद रिंकू ने कर्ण की गेंद को दर्शकों के पास भेजा लेकिन वह दयाल की धीमी गेंद से सामंजस्य नहीं बिठा सके और 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गये.

श्रेयस ने इसी बीच कर्ण के खिलाफ स्विच हिट पर शानदार चौका जड़ने के बाद 17वें ओवर में दयाल के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ग्रीन की गेंद पर डुप्लेसी को कैच थमा बैठे. रसेल ने ओवर का समापन चौके से किया तो वहीं रमनदीप ने 19वें ओवर में सिराज के खिलाफ लगातार दो छक्के और चौका लगाकर केकेआर के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट