देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने इस्तीफा दिया, प्रदेश चुनाव आयुक्त नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार के के शर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार के के शर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘के के शर्मा ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें केंद्रशासित प्रदेश का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, कहा-बिहार के युवा को बीजेपी ने रोजगार के सपने दिखा कर ठगा.

बाद में एक सादे समारोह में शर्मा को सिन्हा ने पद की शपथ दिलाई और नयी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी।

समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर खान, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और प्रशासनिक सचिव मौजूद थे।

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

जिला विकास परिषद् के गठन के लिए सरकार द्वारा कानून में संशोधन करने के बाद शर्मा को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1983 बैच के अरूणाचल प्रदेश, गोवा और मिजोरम केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी शर्मा को पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

शर्मा 30 साल के अपने करियर में दिल्ली और गोवा के मुख्य सचिव समेत विभिन्न पदों पर रहे। वह अपनी सेवानिवृत्ति के पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव थे । शर्मा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार भी रह चुके हैं।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\