देश की खबरें | नागपुर के पास फ्लाईओवर से एसयूवी गिरने से किशोर की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर के निकट एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के फ्लाईओवर से गिर जाने से एक किशोर की मौत हो गई तथा उसकी बड़ी बहन सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 15 मार्च नागपुर के निकट एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के फ्लाईओवर से गिर जाने से एक किशोर की मौत हो गई तथा उसकी बड़ी बहन सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर वर्धा रोड पर बुटीबोरी तिराहा क्षेत्र के पास हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी चला रहे सक्षम विजय बाफना (19) गलती से नागपुर की बजाय चंद्रपुर की ओर जाने वाले गलत फ्लाईओवर पर गाड़ी लेकर चला गया, लेकिन जब उसने अपनी दिशा बदलने की कोशिश की तो गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाहन फ्लाईओवर से 20 फुट नीचे गिरा और जमीन पर गिरने से पहले पेड़ों से टकराया।

एसयूवी में सवार अरिंजय अभिजीत श्रावणे (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन अक्षता (22), बाफना और मानस शैलेन्द्र बदानी (22) सहित अन्य लोगों को चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि अक्षता गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई-बहन वर्धा के रहने वाले हैं, जबकि अन्य दो घायल युवक नागपुर के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट