देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टीवी देखने से मना करने पर किशोर ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर महज इस बात पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और पढ़ने के लिए कहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), सात जून बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर महज इस बात पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और पढ़ने के लिए कहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की है जब दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर टीवी देखने की जिद कर रहा था।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और स्कूल का काम करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़का घर से चला गया लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।

उसने बताया कि बाद में उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवीं अस्पताल ले गई और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें