देश की खबरें | किसान आंदोलन: सिंघू बॉर्डर को हिंसा के बाद किले में तब्दील किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 'स्थानीय निवासियों' और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद शनिवार को प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरीय अवरोधक लगाकर इसे किले में तब्दील कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 'स्थानीय निवासियों' और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद शनिवार को प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरीय अवरोधक लगाकर इसे किले में तब्दील कर दिया गया।

जीटी करनाल रोड स्थित प्रदर्शन स्थल पर बीते दिनों के मुकाबले प्रदर्शनकारियों की संख्या कम है। हालांकि प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पंजाब तथा हरियाणा से और लोग उनके आंदोलन में शामिल होने आ रहे हैं।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्मी प्रदर्शन स्थल पर प्रवेश पर करीबी नजर रखे हुए हैं। मीडिया कर्मियों को भी वहां पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कल हुए हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर प्रदर्शन स्थल पर मुक्त आवाजाही नहीं होने देने का आदेश है क्योंकि किसी भी शरारत से हालात बिगड़ सकते हैं।''

सिंघू बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय निवासी होने का दावा करने वाले लोगों के एक बड़े समूह के बीच शुक्रवार को हिंसक झड़प हो गई थी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था और लाठियां भांजनी पड़ी थीं।

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल की ओर जानेवाले जीटी करनाल रोड पर पांच स्तरीय अवरोधक लगाकर इसे बंद कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\