देश की खबरें | किसान आंदोलन: नोएडा की दिल्ली से लगी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानून के विरोध में हरियाणा व पंजाब के किसानों के शुक्रवार को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर की दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनात की गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर शुक्रवार को यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 27 नवंबर कृषि कानून के विरोध में हरियाणा व पंजाब के किसानों के शुक्रवार को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर की दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनात की गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर शुक्रवार को यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राजेश एस. ने बताया, ‘‘हरियाणा व पंजाब के किसान शुक्रवार को दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं। हमें सूचना थी कि किसान यमुना एक्सप्रेसवे तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | Arnab Goswami: सुप्रीम कोर्ट ने जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई.

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार को भी बल की तैनात की गई थी तथा सघन जांच की गई थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी सभी सीमाओं पर पुलिस तैनात की गई है, लेकिन वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। वाहन को किसी तरह का संदेह होने पर ही रोका जा रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi Chalo Protest: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में दंगल, कहीं आंसू गैस के गोले दागे तो कहीं पर हुई झड़प (Watch Video).

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा व पंजाब के किसानों के समर्थन में गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न हाईवे पर जाम करने की घोषणा की है जिसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पी. गणेश साह ने बताया कि आज नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सारे मार्गों पर यातायात सामान्य है। कल दिल्ली में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान की गई सख्ती की वजह से नोएडा में भी जाम लग गया था। उन्होंने बताया कि नोएडा से दिल्ली के बीच महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला यातायात सामान्य गति से चल रहा है। डीएनडी पर यातायात पूरी तरह से सामान्य है। गौतम बुद्ध नगर प्रवेश द्वार पर यातायात थोड़ा धीमा है, किंतु सामान्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\