खेल की खबरें | कर्स्टन स्वदेश लौटे, पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान के नाम की घोषणा में विलंब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चैम्पियंस कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन करने और देश में क्रिकेट की स्थिति पर चयनकर्ताओं तथा बोर्ड अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गये।

कराची, पांच अक्टूबर सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चैम्पियंस कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन करने और देश में क्रिकेट की स्थिति पर चयनकर्ताओं तथा बोर्ड अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गये।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस महीने के अंत में सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान बाबर आजम के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कर्स्टन ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए 29 अक्टूबर को सीधे मेलबर्न में पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे। ’’

पाकिस्तान को नवंबर-दिसंबर में इन तीन देशों में कुल 18 मैच (नौ वनडे और इतने ही टी20 मैच) खेलने हैं, जिसकी शुरुआत चार नवंबर को मेलबर्न में पहले वनडे से होगी।

विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी सीमित ओवर प्रारूप में पाकिस्तान के कप्तानी के दावेदार है।

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘कर्स्टन और यहां तक कि जेसन गिलेस्पी ने कप्तानी के मुद्दे पर चयन समिति के अन्य लोगों के साथ चर्चा की है, लेकिन इसका फैसला भविष्य और संभावित उम्मीदवारों के व्यवहार और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।’’

इस सूत्र ने कहा कि रिजवान पाकिस्तान के सफेद गेंद के कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं और एक युवा खिलाड़ी टीम का उप कप्तान होगा ताकि टीम प्रबंधन उनके कार्यभार का प्रबंधन कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने