खेल की खबरें | किरण जॉर्ज ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उभरते हुए भारतीय शटलर किरण जॉर्ज ने रविवार को यहां पुरुष एकल फाइनल में जापान के कू ताकाहाशी को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स ट्रॉफी को अपने नाम किया।

मेदान (इंडोनेशिया), 10 सितंबर उभरते हुए भारतीय शटलर किरण जॉर्ज ने रविवार को यहां पुरुष एकल फाइनल में जापान के कू ताकाहाशी को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स ट्रॉफी को अपने नाम किया।

किरण का यह विश्व टूर सुपर 100 स्तर का दूसरा खिताब है।

कोच्चि के इस 23 साल के खिलाड़ी ने 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में दुनिया के 82वें नंबर के खिलाड़ी ताकाहाशी को 21-19, 22-20 से हराया।

प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) के निदेशक और पूर्व राष्ट्रीय कोच  विमल कुमार ने कहा, ‘‘यह शानदार जीत है, यह इन अवसरों को भुनाने और लगातार अच्छा खेलने के बारे में है। देश के अन्य खिलाड़ी भी युवा और समान रूप से अच्छे हैं, इसलिए मैं उनसे काफी खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत के बाद किरण को विश्राम करने की जगह अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिये क्योंकि वह हांगकांग की यात्रा कर रहे हैं। उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उसे उलटफेर करने पर ध्यान देना चाहिए।’’

 बेंगलुरु में पीपीबीए में ट्रेनिंग करने वाले किरण मैच की शुरुआत में 1-4 से पिछड़ गये थे लेकिन उन्होंने ताकाहाशी से 8-8 से बराबरी की और फिर बढ़त बनाने लगे। उन्होंने 18-15 की बढ़त बनायी लेकिन विरोधी खिलाडी ने इस अंतर को 19-20 कर दिया। किरण इसके बाद गेम जीत कर बढ़त बना ली।

दूसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्कोर एक समय 6-6 की बराबरी पर था लेकिन किरण ने 16-11 की बढत बना ली। ताकाहाशी ने हार नहीं मानी और स्कोर 19-19 कर दिया किरण इस बीच पहला मैच प्वाइंट भुनाने में नाकाम रहे लेकिन दूसरा मैच प्वाइंट भुना कर उन्होंने मुकाबला जीत लिया।

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जॉर्ज थॉमस के बेटे किरण ने ओडिशा ओपन और पोलिश ओपन जीता था। वह पिछले साल डेनमार्क मास्टर्स में उपविजेता रहे थे।

इस साल जनवरी में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 43वें नंबर पर पहुंचने वाले किरण ने बीते मई-जून में थाईलैंड ओपन में चीन के शीर्ष खिलाड़ियों शी युकी और वेंग होंगयांग को हराकर अपना कौशल दिखाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट