जरुरी जानकारी | किनारा कैपिटल को मिला इंडसइंड बैंक से एक करोड़ डॉलर का वित्तपोषण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छोटे व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) किनारा कैपिटल ने यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से 100 प्रतिशत गारंटी के साथ इंडसइंड बैंक से एक करोड़ डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त किया है।

मुंबई, 22 फरवरी छोटे व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) किनारा कैपिटल ने यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से 100 प्रतिशत गारंटी के साथ इंडसइंड बैंक से एक करोड़ डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त किया है।

बेंगलुरू स्थित एनबीएफसी अब तक 56,000 से अधिक ग्राहकों को 2,000 करोड़ रुपए के बिना गारंटी वाले लघु व्यवसाय ऋण वितरित किये हैं।

कंपनी ने कहा कि वह इस वित्तपोषण से प्राप्त धन का उपयोग अगले पांच वर्षों में छोटे व्यवसायों को ऋण देने में करेगी।

कंपनी ने कहा कि यह वित्तपोषण ऋण व इक्विटी दौर का हिस्सा है। इस दौर में इक्विटी में गज कैपिटल, गावा कैपिटल, माइकल एवं सुसान डेल फाउंडेशन और पटमार कैपिटल जैसे मौजूदा निवेशकों ने योगदान दिया है।

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी हार्दिक शाह ने कहा कि किनारा विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में एमएसएमई को कर्ज देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\