देश की खबरें | केआईआईटी और विखे पाटिल स्कूल सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे का विखे पाटिल स्कूल और ओडिशा का केआईआईटी यहां आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पिनशिप 2023 में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के फाइनल में पहुंच गया ।
नयी दिल्ली, 27 नवंबर पुणे का विखे पाटिल स्कूल और ओडिशा का केआईआईटी यहां आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पिनशिप 2023 में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के फाइनल में पहुंच गया ।
यहां एएसएन सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के सेमीफाइनल में केआईआईटी, ओडिशा ने एमएम पब्लिक स्कूल को 2 . 1 से हराया जबकि बिल्लाबोंग स्कूल ने अनंत इंटरनेशनल को इसी अंतर से मात दी ।
आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार लड़कों के अंडर 17 वर्ग के सेमीफाइनल में पुणे के विखे पाटिल स्कूल ने छत्तीसगढ के द्रोणाचार्य स्कूल को 2 . 0 से हराया जबकि सोनीपत के लिटिल एंजिल ने भरानी विद्यालय को 2 . 0 से शिकस्त दी ।
लड़कों के अंडर 19 वर्ग में डीपीएस नोएडा ने असम के विवेकानंद स्कूल को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और दूसरे सेमीफाइनल में खेतान स्कूल, नोएडा ने इंदौर के श्री सत्य साइ स्कूल को 2 . 1 से मात दी ।
लड़कियों के वर्ग में डीपीएस बेंगलोर ने किड्स क्लब स्कूल को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना एमएम पब्लिक स्कूल से होगा ।
भारतीय टेनिस स्टार अंकिता भांबरी ने 24 नवंबर को इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जिसके फाइनल मुकाबले 28 नवंबर को खेले जायेंगे । इसमें मध्यक्षेत्र से छह, पूर्वी क्षेत्र से 15, उत्तर क्षेत्र से 12 और पश्चिम क्षेत्र से 15 टीमों ने भाग लिया । इसके अलावा छह विदेशी स्कूलों ने भी इसमें भाग लिया जिसमें इंडियन हाईस्कूल, दुबई, डीपीएस , दुबई और फहाहील अल वताने इंडियन प्राइवेट स्कूल, कुवैत शामिल है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)