जरुरी जानकारी | किआ की नया वाहन पेश करने के साथ उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया अगले वर्ष की पहली तिमाही में एक बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) पेश करने के साथ भारतीय बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया अगले वर्ष की पहली तिमाही में एक बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) पेश करने के साथ भारतीय बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किआ इंडिया घरेलू बाजार में फिलहाल सेल्टोस, सॉनेट और कार्निवल जैसे तीन वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी वैश्विक स्तर पर 16 दिसंबर को अपनी चौथी कार पर से पर्दा उठाएगी जबकि घरेलू बाजार में इस कार को अगले वर्ष जनवरी-मार्च के बीच उतारा जाएगा।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ताए जिन पार्क ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया, ‘‘भारत वैश्विक स्तर पर किआ के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और ऐसा केवल बिक्री के लिए नहीं है। भारत में उत्पादन और वैश्विक अनुसंधान और विकास केंद्र बनने की भी क्षमता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को देश में सेल्टोस, सॉनेट और कार्निवल के लिए पहले ही बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि किआ इंडिया, 2022 की पहली तिमाही में अपना नया उत्पाद पेश करेगी।

पार्क ने कहा, ‘‘हम केवल 6-7 सीटर कार पेश करने का इरादा नहीं रखते बल्कि हम एक नयी श्रेणी बनाना चाहते हैं जो बाजार में मौजूद ही नहीं है। नए वाहन में एक बड़े परिवार के लिए किसी भी एसयूवी कार के समान पर्याप्त जगह होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड