जरुरी जानकारी | किआ मोटर्स की सोनेट को पहले दिन मिली 6,523 बुकिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किआ मोटर्स इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसे अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सोनेट के लिये पहले दिन 6,523 बुकिंग मिली हैं।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त किआ मोटर्स इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसे अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सोनेट के लिये पहले दिन 6,523 बुकिंग मिली हैं।

किआ मोटर्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस मॉडल को पहले दिन रिकॉर्ड 6,523 बुकिंग के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उसने कहा कि संभावित ग्राहक 25 हजार रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि देकर कार की ऑनलाइन और कंपनी के बिक्री नेटवर्क के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

कंपनी ने बुधवार आधी रात से सोनेट की बुकिंग शुरू की है।

किआ मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कूख्युन शिम ने कहा, “नये सोनेट के लिये जबरदस्त प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि एक अच्छा उत्पाद पेश करने के लिये कभी भी बुरा समय नहीं होता है। इससे यह भी पता चलता है कि ब्रांड किआ में भारतीय उपभोक्ताओं का विश्वास यहां हमारे परिचालन के सिर्फ एक साल में ही काफी बढ़ गया है।’’

यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.

सोनेट अगले महीने से बाजार में उपलब्ध होगी। इस मॉडल की प्रतिस्पर्धा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंदै की वेन्यू और टाटा की नेक्सन से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\