खेल की खबरें | ‘खेलो इंडिया युवा खेल 2022’ की मशाल, शुभंकर एवं थीम सॉग लांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने 30 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया युवा खेल 2022 की मशाल, शुभंकर एवं थीम सॉग शनिवार को यहां लांच किया।

भोपाल, सात जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने 30 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया युवा खेल 2022 की मशाल, शुभंकर एवं थीम सॉग शनिवार को यहां लांच किया।

खेलों के इस पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्यप्रदेश कर रहा है। इन खेलों का थीम गीत है - ‘हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो’।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री दोहराया कि ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पांच लाख रूपये सालाना भी दिया जाएगा।

वहीं प्रामाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र का विकास हुआ है। दूसरे राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

आगामी 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन मध्यप्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। इसमें देश भर से आये 6,000 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कुल 27 खेल के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now