देश की खबरें | 'लॉयनेस' के साथ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगी खतीजा रहमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गायिका और संगीतकार खतीजा रहमान फिल्म 'लॉयनेस' के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

मुंबई, 22 नवंबर गायिका और संगीतकार खतीजा रहमान फिल्म 'लॉयनेस' के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

फिल्म को भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और ब्रिटेन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफके) का समर्थन प्राप्त है।

निर्माताओं के मुताबिक, खतीजा संगीतकार के रूप में अंतरराष्ट्रीय फिल्म में अपना पहला कदम रख रही हैं।

फिल्म में पेज संधू और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं।

ए.आर. रहमान की बेटी खतीजा ने कहा कि 'लॉयनेस' के साथ संगीत निर्देशक के रूप में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए मैं काफी खुश हूं।

खतीजा ने एक बयान में कहा, ''लॉयनेस' का हिस्सा बनने पर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी और राजकुमारी सोफिया की जिंदगी को पर्दे पर उतारने की वजह जानी तब उसी क्षण से मैं फिल्म के मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ गई थी। हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उनके (सोफिया) संघर्ष को मान्यता दी जाए, जिसकी वह वास्तव में हकदार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now