देश की खबरें | गुजरात में 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे।

खरगे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 26 नवंबर को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके अगले दिन संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं।

खरगे 28 नवंबर को गांधीनगर के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा । राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी ।

उधर, खरगे ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

खरगे से मुलाकात के लिए पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही कतारबद्ध खड़े थे।

उन्होंने गत 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\