विदेश की खबरें | खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम में नारेबाजी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान नारेबाजी की। इससे उनके संबोधन में कुछ देर के लिये व्यवधान आया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सांता क्लारा (अमेरिका), 31 मई अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान नारेबाजी की। इससे उनके संबोधन में कुछ देर के लिये व्यवधान आया।

गांधी मंगलवार को सांता क्लारा में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे, जब दर्शकों में से कुछ लोगों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में उनके और गांधी परिवार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

नारेबाजी के जवाब में अविचलित गांधी मुस्कुराए और कहा: “स्वागत है, स्वागत है... नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान”।

कांग्रेस के 52 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष इसके बाद दर्शकों में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और ‘भारत जोड़ो’ के नारों के साथ जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “हम गुस्सा नहीं करने जा रहे हैं, न हम आक्रामक होने जा रहे हैं। हम इसे ढंग से सुनेंगे। वास्तव में हम उनके प्रति स्नेहपूर्ण रखेंगे, उनके प्रति प्रेमभाव रखेंगे। क्योंकि यह हमारा स्वभाव है।”

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने इस घटना की एक क्लिप ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “1984 के सिख नरसंहार (कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए) के लिए अमेरिका में राहुल गांधी के सामने नारेबाजी हुई...ऐसी नफरत की आग लगायी थी, जो अब तक नहीं बुझी।”

मालवीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनसे पूछा कि वह गांधी का विरोध करने के लिए खालिस्तान समर्थक तत्वों की तरफदारी क्यों कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “वैसे यदि (क्लिप को)थोड़ा और सुनते तो देखते कि कैसे उन खालिस्तान की चाह रखने वालों का जवाब लोगों ने ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगा कर दे दिया। एक बार तुम भी तिरंगा हाथ में लेकर जोर से बोलो ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’। यकीन मानो - तुम्हारे जैसे देशद्रोही को भी अच्छा लगेगा।”

गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\