देश की खबरें | पुणे में लड़की की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक किशोरी की सड़क पर चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने मामले के संबंध में 22 वर्षीय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक किशोरी की सड़क पर चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने मामले के संबंध में 22 वर्षीय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की के दूर के रिश्तेदार ने ''एकतरफा प्रेम संबंध'' के चलते उसकी हत्या की। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा पुणे के जिला संरक्षक मंत्री अजीत पवार ने बुधवार को इस घटना को ''बेहद निंदनीय'' और “मानवता को शर्मसार” करने वाली करार दिया।

पुलिस के अनुसार, लड़की शाम करीब 5.45 बजे बिबेवाड़ी इलाके के यश लॉन में कबड्डी अभ्यास के लिए जा रही थी, तभी चारों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए।

उन्होंने कहा कि दो आरोपी मोटरसाइकिल पर ही रहे, जबकि मुख्य आरोपी शुभम भागवत सहित अन्य दो ने कथित तौर पर उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार धारदार हथियारों से हमला किया।

बिबेवाड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जावरे ने कहा था कि हमले से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बुधवार को 'पीटीआई-' को बताया, ''हमने मामले में शामिल 22 वर्षीय मुख्य आरोपी और तीन अन्य किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\