देश की खबरें | केरल में अगले शैक्षणिक वर्ष से होंगे केवल सह-शिक्षा विद्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में अगले शैक्षणिक वर्ष से छात्राओं और छात्रों के अलग-अलग विद्यालय नहीं होंगे, बल्कि केवल ‘को-एड’ (सह-शिक्षा) स्कूल होंगे। केरल की बाल अधिकार समिति ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह आदेश दिया है।

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई केरल में अगले शैक्षणिक वर्ष से छात्राओं और छात्रों के अलग-अलग विद्यालय नहीं होंगे, बल्कि केवल ‘को-एड’ (सह-शिक्षा) स्कूल होंगे। केरल की बाल अधिकार समिति ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह आदेश दिया है।

‘को-एड’ स्कूल में लड़कियां और लड़के एक साथ पढ़ाई करते हैं।

केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक ऐतिहासिक आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से दक्षिणी राज्य में केवल सह-शिक्षा संस्थान होने चाहिए।

समिति ने एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका के आधार पर प्रमुख सचिव (सामान्य शिक्षा), सार्वजनिक शिक्षा निदेशकों और राज्य शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को इस संबंध में एक कार्य योजना पेश करने का आदेश दिया।

आदेशानुसार, सह-शिक्षा प्रणाली के क्रियान्वयन संबंधी एक विस्तृत रिपोर्ट आयोग के समक्ष 90 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केरल में केवल लड़कियों के 280 विद्यालय और केवल लड़कों के 164 विद्यालय हैं।

निहारिका सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड