देश की खबरें | केरल : अपने दो नवजात बच्चों की हत्या के मामले में अविवाहित जोड़ा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने रविवार को 23 वर्षीय एक अविवाहित महिला को अपने दो नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

त्रिशूर, 29 जून केरल पुलिस ने रविवार को 23 वर्षीय एक अविवाहित महिला को अपने दो नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला अनीषा के 25 वर्षीय पुरुष साथी बाविन को भी गिरफ्तार कर लिया, जो दो बेटों का पिता था।

पुलिस ने बताया कि जोड़े की शादी नहीं हुई थी और दोनों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

यह चौंकाने वाली घटना तब प्रकाश में आई जब बाविन एक बैग लेकर पुडुक्कड़ पुलिस थाने पहुंचा और दावा किया कि उसमें दो शिशुओं के कंकाल हैं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे जब बाविन थाने पहुंचा तब वह नशे की हालत में था। उसने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में शिशुओं की मौत हो गई थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही महिला को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि पहले बच्चे के जन्म के दौरान गर्भनाल उसके गले में लिपट जाने के कारण स्वाभाविक रूप से उसकी मृत्यु हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि बच्चे का जन्म 2022 में हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक महिला ने बाद में स्वीकार किया कि जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे का गला घोंट दिया गया और शव को घर के पास एक भूखंड में दफना दिया था।

पुलिस के मुताबिक आठ महीने बाद महिला ने कथित तौर पर अवशेषों को खोदकर निकाला और उन्हें अनुष्ठान के लिए बाविन को सौंप दिया।

बाविन गर्भ में पल रहे बच्चे को आवश्यक उपचार और देखभाल प्रदान करने में विफल रहा तथा हत्या की बात छिपाई। पुलिस ने इसलिए उसे मामले में सह-अभियुक्त बनाया है।

पुलिस ने बताया कि अनीषा ने 2024 में अपने रिश्ते से पैदा हुए दूसरे बच्चे की हत्या करने की बात भी कबूल कर ली है। महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने नवजात शिशु के रोने पर उसका गला घोंट दिया और शव दफनाने के लिए बाविन को दे दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि ये अवशेष दो शिशुओं के हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनीषा और बाविन कथित तौर पर 2020 में फेसबुक के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आए और इसके तुरंत बाद उनके बीच संबंध बन गया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला के परिवार को उसके गर्भवती होने और प्रसव की जानकारी थी।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला जोड़े के बीच तनाव के बाद सामने आया। उसने बताया कि बाविन को संदेह था कि महिला किसी और से विवाह कर सकती है, तथा उसके पास मिले दूसरे मोबाइल फोन को लेकर वह चिंतित था।

इसके बाद बाविन ने बच्चों के अवशेषों के साथ पुलिस से संपर्क किया और मामला खुला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\