देश की खबरें | केरल तीर्थस्थल निकाय ने आरएसएस के 'गणगीतम' के गायन को लेकर मंदिर समिति को भंग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रावणकोर क्षेत्र में शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने हाल में वहां आयोजित एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' (प्रार्थना गीत) के गायन के बाद एक मंदिर की सलाहकार समिति को भंग कर दिया।

तिरुवनंतपुरम, 27 मई केरल के त्रावणकोर क्षेत्र में शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने हाल में वहां आयोजित एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' (प्रार्थना गीत) के गायन के बाद एक मंदिर की सलाहकार समिति को भंग कर दिया।

यह कार्रवाई कोल्लम स्थित कोट्टुक्कल मंजिपुझा मंदिर की सलाहकार समिति के विरुद्ध की गई, जिसका प्रबंधन टीडीबी करता है।

टीडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि यह निर्णय मंदिर परिसर में 'गणगीतम' के गायन और राजनीतिक तथा सांप्रदायिक संगठनों के झंडे लगाने की जांच के बाद लिया गया है।

बोर्ड ने पाया कि सलाहकार समिति ने दोनों घटनाओं के संबंध में गंभीर चूक की थी।

इसमें कहा गया है कि मौजूदा आदेश में टीडीबी के नियंत्रण वाले मंदिरों और मंदिर परिसरों में राजनीतिक और सांप्रदायिक संगठनों के ध्वज-स्तंभ लगाने पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

बयान में कहा गया है कि राजनीतिक या सांप्रदायिक संगठनों की विचारधारा के प्रचार के लिए मंदिर परिसर का उपयोग करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बोर्ड ने चेतावनी दी कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोट्टुक्कल मंदिर में एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गणगीतम' के गायन से हाल ही में विवाद पैदा हो गया था और विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

यह गीत कथित तौर पर एक पेशेवर संगीत मंडली के सदस्यों ने मंदिर में वार्षिक उत्सव के एक भाग के रूप में आयोजित 'गण मेला' (संगीत समारोह) के दौरान प्रस्तुत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट