देश की खबरें | केरल: वक्फ विधेयक पर कांग्रेस के रुख के विरोध में पार्टी के नेता ने दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर पार्टी के रुख के विरोध में इस्तीफा दे दिया।

इडुक्की, चार अप्रैल केरल के इडुक्की जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर पार्टी के रुख के विरोध में इस्तीफा दे दिया।

इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव बेनी पेरुवन्थनम ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने ईसाई अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की है और मुनंबम मुद्दे पर मुस्लिम समर्थक रुख अपनाया है।

बेनी ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस ने वर्षों से ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा की है और केवल मुसलमानों को खुश करने का काम किया है। इस दृष्टिकोण के विरोध में, मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बेनी ने कहा कि उन्होंने पार्टी मंचों पर इस मुद्दे को उठाया था और बदलाव के लिए आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा, “हालात ऐसी स्थिति में पहुंच गये हैं कि आगे बढ़ना असंभव है, इसलिए मैंने डीसीसी सचिव के पद और पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।”

बेनी ने केसीबीसी और कैथोलिक चर्च संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में कांग्रेस नेतृत्व के नकारात्मक रुख की भी आलोचना की।

नेता ने हालांकि कहा कि उन्होंने फिलहाल किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बारे में नहीं सोचा है।

कांग्रेस नेतृत्व ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट