देश की खबरें | केरल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पी विश्वनाथन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन का शुक्रवार को त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

त्रिशूर (केरल), 15 दिसंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन का शुक्रवार को त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

छह दशक तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले विश्वनाथन ने कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्य विधानसभा में कुन्नम्कुलम और कोडकारा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने युवा कांग्रेस के जरिये राजनीति में कदम रखा और 1967 से 1970 तक त्रिशूर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 1972 से केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सक्रिय सदस्य बन गए।

विश्वनाथन 1977 और 1980 में कुन्नम्कुलम निर्वाचन क्षेत्र से और उसके बाद 1987, 1991, 1996 और 2001 में कोडकारा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए।

वह जुलाई 1991 से नवंबर 1994 तक करुणाकरण सरकार और सितंबर 2004 से फरवरी 2005 तक ओमन चांडी सरकार में वन मंत्री रहे।

केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए. एन. शमसीर ने विश्वनाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\