देश की खबरें | विमान हादसे की जांच के लिए केरल पुलिस ने बनायी एसआईटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने निकटवर्ती करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सात अगस्त को एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान दुर्घटना मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है । हादसे में पायलट और सह-पायलट समेत 18 यात्रियों की मौत हो गयी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मलप्पुरम , नौ अगस्त केरल पुलिस ने निकटवर्ती करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सात अगस्त को एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान दुर्घटना मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है । हादसे में पायलट और सह-पायलट समेत 18 यात्रियों की मौत हो गयी थी।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मलप्पुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी साबू 30 सदस्यीय टीम की अध्यक्षता करेंगे ।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2,939 नए मरीज पाए गए, 54 की मौत: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना वाले दिन ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के एक कर्मी के बयान के आधार पर विमानन कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 337, 338 और 304 ए के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है ।

आईपीसी की धारा 337 के तहत लापरवाही के किसी कृत्य के कारण व्यक्ति की जान को नुकसान पहुंचाने या किसी की निजी सुरक्षा या जान को खतरे में डालने के मामलों से निपटा जाता है ।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

किसी की जान को गंभीर रूप से खतरे में डालने या निजी सुरक्षा आदि को नुकसान पहुंचाने वाले मामले में धारा 338 लगायी जाती है । जबकि, धारा 304 ए लापरवाही से मौत के मामले में लगायी जाती है ।

शुक्रवार की रात दुबई से आ रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 18 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए ।

मलप्पुरम के जिलाधिकारी के गोपालकृष्णन ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 14 यात्रियों की हालत गंभीर है । अस्पतालों से 49 यात्रियों को अब तक छुट्टी मिल चुकी है ।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले 16 यात्रियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\