देश की खबरें | केरल: कोट्टयम में दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने असम निवासी को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोट्टयम जिले के थिरुवथुक्कल में एक व्यापारी और उसकी पत्नी की नृशंस हत्या किए जाने के 24 घंटे के भीतर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोट्टयम (केरल), 23 अप्रैल कोट्टयम जिले के थिरुवथुक्कल में एक व्यापारी और उसकी पत्नी की नृशंस हत्या किए जाने के 24 घंटे के भीतर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, असम के मूल निवासी अमित उरांग को त्रिशूर जिले में माला के निकट एक मुर्गीपालन फार्म से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिष्ठित व्यवसायी विजयकुमार (64) एक सभागार के मालिक थे और उनके कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। विजयकुमार और उनकी पत्नी मीरा (60) की मंगलवार को उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को सुबह अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पाया गया और उनके चेहरे पर गहरे घाव तथा चोट के निशान थे।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को उस स्थान से हिरासत में लिया गया जहां असम के कई लोग एक साथ रहते हैं।

संदिग्ध को जल्द ही कोट्टयम लाया जा सकता है, जिसके बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों लोगों की हत्या बदला लेने की भावना से की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या करने के बाद संदिग्ध ने विजयकुमार और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन चुरा लिए थे। एक फोन चालू पाया गया और पुलिस को उसकी ‘लोकेशन’ का पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की।

कोट्टयम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शाहुल हमीद के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी