देश की खबरें | केरल: मंदिर में उत्सव के दौरान दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल, 10 गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

कासरगोड (केरल), 29 अक्टूबर केरल में सोमवार देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव मनाते समय की जा रही आतिशबाजी के दौरान हुई एक दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मंगलुरु में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना नीलेश्वरम के निकट वीरकावु मंदिर में हुई।

जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से नमूने जुटाए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी, वह स्थान और पटाखा भंडारण केंद्र आस-पास ही हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरती गई थीं। दोनों स्थानों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त का पालन नहीं किया गया था। पटाखों के भंडारण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’’

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि दुर्घटना वीरकावु मंदिर के पास पटाखा भंडारण क्षेत्र में आग लगने के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी